BREAKING

परम पूज्य प्रवचन प्रवर्तिका स्नेहयशा श्रीजी महाराज साहिबा की निश्रा में रायपुर के निपुणा आराधक भवन में बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिविर आयोजित।

Share:

ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिविर में संस्कारों की पाठशाला, खेल-खेल में अध्यात्म सीख रहे बच्चे।

रायपुर - परम पूज्य प्रवचन प्रवर्तिका स्नेहयशा श्रीजी महाराज साहिबा की निश्रा में बुढ़ापारा स्थित निपुणा  आराधक भवन में बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

शिविर के दौरान बच्चों को अध्यात्म, धर्म और संस्कारों की शिक्षा दी जा रही है। उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि आधुनिक जीवनशैली के बीच धर्म के सिद्धांतों को अपनाकर किस प्रकार जीवन में सफलता और प्रगति हासिल की जा सकती है।

साध्वी स्नेहयशा श्रीजी द्वारा बच्चों को खेल-खेल में संस्कारों और धार्मिक मूल्यों की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे सहज रूप से इन शिक्षाओं को अपने जीवन में उतार सकें। इस पूरे शिविर का आयोजन ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है।

Share:

Popular News