रायपुर - जेसीआई रायपुर यूथ कैपिटल द्वारा आयोजित इंटरहाउस 3.0 का भव्य आयोजन 9 अगस्त को विमतारा में हुआ, जिसने पूरे दिन युवा ऊर्जा, उत्साह, रचनात्मकता, रणनीति, नेतृत्व और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया। छह हाउसों के बीच आयोजित इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में प्रतिभागियों ने पाँच रोमांचक प्रतियोगिताओं—मास्टर शेफ, मिस्टर एंड मिस यूथ 2026, आर्ट अटैक, बाज़ार और क्लैश ऑफ क्लैन्स—में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। सुबह से लेकर अंतिम मुकाबले तक विमतारा का वातावरण जोश, तालियों और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से गूंजता रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीपीपी जेएफआर श्री राजेश अग्रवाल की गरियामयी उपस्थति व उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन ने प्रतिभागियों तथा आयोजन समिति का उत्साहवर्धन किया।
पाँचों प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों की अलग-अलग क्षमताओं को परखा। मास्टर शेफ में केवल 40 मिनट में अप्रत्याशित सामग्री से व्यंजन तैयार करने की चुनौती दी गई, जिसका मूल्यांकन सरबजीत सिंह एवं प्रभा जैन ने किया। मिस्टर एंड मिस यूथ 2026 में भारतीय पौराणिक कथाओं एवं देवी-देवताओं से प्रेरित प्रस्तुतियों के माध्यम से आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन हुआ। इसके निर्णायक क्षितिज चंद्राकर एवं अभिलाषा अग्रवाल रहे। आर्ट अटैक में रचनात्मकता और टीम तालमेल की परीक्षा हुई, जिसका मूल्यांकन सुरभि झावर ने किया। बाज़ार में व्यावसायिक समझ, सौदेबाजी, त्वरित निर्णय और उद्यमशील सोच को चुनौती दी गई, जबकि क्लैश ऑफ क्लैन्स में रणनीति, गति, शारीरिक क्षमता और टीम समन्वय का रोमांचक संगम देखने को मिला। मिस्टर यूथ के विजेता जेसी यशराज भंडारी तथा मिस यूथ की विजेता आस्था श्रीवास्तव रहीं।
पूरे दिन छहों हाउसों के बीच चली कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद उपाध्यक्ष जेसी अश्विनी जैन के नेतृत्व वाले हाउस, जिसके मार्गदर्शक एचजीएफ जेसी गौरव कोचर रहे, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंटरहाउस 3.0 का विजेता खिताब अपने नाम किया। वहीं उपाध्यक्ष जेसी प्रथम अग्रवाल के नेतृत्व वाले हाउस, जिसके मार्गदर्शक जेसी पल्लवी अग्रवाल रहीं, ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। दोनों हाउसों ने पूरे आयोजन में शानदार टीम भावना, अनुशासन और जीत के प्रति समर्पण का परिचय दिया।
एक ही दिन में पाँच अलग-अलग प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक आयोजित करने में कार्यक्रम निदेशक जेसी अश्विनी जैन एवं जेसी माधव राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी योजना, समन्वय और कुशल संचालन ने इंटरहाउस 3.0 को एक भव्य और सुव्यवस्थित युवा आयोजन का स्वरूप दिया।
कार्यक्रम में जेसीआई रायपुर यूथ कैपिटल के अध्यक्ष जेसी पारस अग्रवाल, अध्याय प्रभारी जेसीआई सीनेटर पलाश जैन, अध्याय सह-प्रभारी एचजीएफ गौरव कोचर, पूर्व अध्यक्ष जेसी नैन्सी बराड़िया तथा सचिव जेसी यशराज भंडारी सहित संस्था के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जेसीआई सीनेटर सहर सेठिया, एचजीएफ लक्ष्य पारख, जेसी शुभम बराड़िया एवं जेसी राधि औलख की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
इंटरहाउस 3.0 केवल जीत और हार की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा नेतृत्व, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, रणनीतिक सोच, टीम भावना और खेल भावना का भव्य उत्सव रहा। छह हाउसों के बीच पाँच चुनौतियों में हुआ मुकाबला, प्रतिभागियों का जोश और अंतिम क्षण तक जारी संघर्ष ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। 9 अगस्त को विमतारा में आयोजित यह भव्य आयोजन जेसीआई रायपुर यूथ कैपिटल की युवा ऊर्जा, रचनात्मक सोच और नेतृत्व विकास की प्रतिबद्धता का शानदार उदाहरण बनकर सामने आया।