भद्रावती तीर्थ - महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक जैन तीर्थस्थल भद्रावती तीर्थ के ट्रस्ट मंडल में रायपुर के शिवराज (हप्पू बैद) को ट्रस्टी बनाया गया।
भद्रावती तीर्थ 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित है और अपनी आकर्षक वास्तुकला व शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। मुख्य रूप से मूलनायक पार्श्वनाथ प्रभु की मूर्ति काले पत्थर (श्याम वर्ण) की लगभग 2,400 वर्ष प्राचीन और 6 फीट ऊँची नागफणयुक्त प्रतिमा विराजमान है। यह तीर्थ 1000 साल से भी ज्यादा पुराना है जहां प्रतिदिन हज़ारों जैन भक्त दर्शनार्थ आते है छत्तीसगढ़ से हप्पू बैद का ट्रस्टी बनना निश्चित ही जैन समाज के लिए गौरव की बात है।
उल्लेखनिय है की हप्पू बैद छत्तीसगढ़ जैन समाज का जाना पहचाना नाम है और इनके ट्रस्टी बनने से तीर्थ निरंतर प्रगति करेगा।