BREAKING

नवकार जाप ग्रुप का 30वाँ आयोजन सकल जैन समाज के साथ मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय, नवकार नगर में सम्पन्न हुआ।

Share:

पूज्य म.सा. प.पू. संवरनिधि श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 2 के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ नवकार जाप।

रायपुर 14 जून - नवकार जाप ग्रुप द्वारा प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को प्रातः 9 से 9:48 बजे तक सकल जैन समाज के साथ आयोजित होने वाले महामंत्र नवकार जाप के 30वें क्रम का आयोजन दिनांक 14 जून 2026 को यूफोरिया नवनिर्मित मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय, नवकार नगर में किया गया। जिसमें सकल जैन समाज के सदस्यों की गरिमामय सहभागिता रही, नवकार जाप का आयोजन अच्छी व्यवस्था व आध्यात्मिक माहौल में हुआ।

आज का आयोजन पूज्य म.सा. प.पू. संवरनिधि श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 2 के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। जाप के बाद मसा ने अपने व्याख्यान में भजन के साथ नवकार जाप की महिमा का विशेष उल्लेख किया।


नवकार जाप में ट्रस्ट मंडल से श्री विवेक डागा, प्रवीण सिंघी, अमर बरलोटा के साथ स्थानीय लोगों ने व्यवस्था में सहयोग किया नवकारसी की व्यवस्था भी रही हैं।

नवकार जाप ग्रुप से आशीष जैन, वीरेंद्र डागा, उम्मेद जी बैद, राजेंद्र पारख, अनिल बरडिया, मनोज पारख, कमलेश ललवानी, जैकी संचेती, दीपक कवाड, निकुंज सालेचा के साथ महिला मंडल से निर्मला भंडारी जी के साथ ही अच्छी उपस्थिति रही।

Share:

Popular News