ब्यावर - समता महिला मंडल, ब्यावर की संरक्षिका वीना नाहर ने बताया कि लगभग 90 महिलाओं ने जवाहर भवन,विनोद नगर की मीटिंग में अपनी सहभागिता दर्ज़ की।
ठीक 2 बजे नवकार मंत्र के वाचन के साथ मीटिंग का शुभारंभ हुआ। फिर बहनों ने मंगलाचरण और स्वागत गीत के साथ समा बांध दिया। अध्यक्ष शशिकला डांगी ने बताया कि जो बहनें 2 बजे तक आईं,उनका लकी ड्रॉ द्वारा बहुमान तथा गीत गानेवाली बहनों को भी पुरस्कृत किया गया। मंत्री प्रमिला बोहरा ने बताया कि 12 भावना पर प्रत्येक ग्रुप से बहनों ने अपना वक्तव्य दिया,उन्हें भी 1,2, 3 प्राइज दिये गए।
कई तरह की एक्टिविटी के उपहार भी दिए गए। महिला मंडल की बहनों के घर में बच्चे के जन्म एवं उनकी उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर भी प्रोत्साहन स्वरूप उन्हें भी गिफ्ट दिए गए। उपाध्यक्ष विमलेश ओसतवाल ने बताया कि महिला मंडल में भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कोषाध्यक्ष सोनू चौधरी ने बताया कि बहनों को आगामी आने वाले चातुर्मास की पूर्व तैयारी के लिए बताया गया कि तप त्याग के साथ अपनी उपस्थिति समता भवन में रखनी है।सभी बहनें बहुत पुरुषार्थी हैं।रिद्धि जी बोहरा फोटो खींचने में और चंद्रकांता जी नाम आदि लिखने में बेमिसाल हैं। दीपिका जी खींचा को बेस्ट डायरी का और हेमलता जी को लक्की ड्रॉ का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
नानेश रत्नम् में विराजित पूज्य श्री विनय मुनि जी म.सा. के दर्शन वंदन का भी बहनों ने लाभ लिया तथा मांगलिक श्रवण कर कृतार्थ हुईं। इस प्रकार अल्पाहार के साथ हंसी खुशी के साथ मीटिंग का समापन हुआ।
विशेष: वीना नाहर ने बताया कि उनके प्रयास से मीटिंग में राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती प्रीति जी डागा का आगमन मीटिंग में चार चाँद लगा गया।