BREAKING

प.पू. सा. श्री ज्ञानदर्शीताश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 8 का आज देवरी से विहार कर बाघ नदी में हुआ छत्तीसगढ़ प्रवेश।

Share:

छत्तीसगढ़ प्रवेश में नवकार जाप ग्रुप ने विहार सेवा का लाभ लिया।

रायपुर - रायपुर आम्रपाली में श्री शांति कल्याण जैन संघ के तत्वावधान में आगामी चातुर्मास हेतु आज्ञा साम्राज्य सुरी शांति जिन संयम कृपाप्राप्त पपू आ.भ. श्रीमद् विजय योगतिलक सुरीश्वर जी महाराज के शिष्यरत्न पूज्य मुनीराज शांततिलक विजय जी आदि ठाणा 8 साधु भगवंत का आज छत्तीसगढ़ की पुण्यधरा में पदार्पण हो गया। छत्तीसगढ़ की धन्यधरा में पदार्पण के साथ ही मुनिश्री ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को मंगलपाठ का श्रवण करवाते हुए सभी के आध्यात्मिक जीवन की मंगलकामनाएं की। प्रवेश अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने मुनिश्री का अक्षत श्रीफल से पदपछालन करते हुए स्वागत किया। 

उपरोक्त अवसर पर मुनिश्री ने छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना करते हुए उनका यह वर्षावास सार्थक रहे ऐसी मंगलकामना की।

प्रवेशोत्सव पर विशेष रूप से नवकार जाप ग्रुप, रायपुर की सहभागिता रही। रायपुर से आशीष जैन, अनिल बरडिया, वीरेंद्र डागा, निकुंज साचला, सोनल बरडिया, मुन्ना जैन, सेजल जैन आदि मुनिश्री की अगवानी हेतु उपस्थित रहे।

Share:

Popular News