BREAKING

अकम्प मति माताजी एवं अचल मति माताजी ससंघ जैन मंदिर क्रांतिनगर, बिलासपुर में विराजमान।

Share:

मंगलवार को आचार्य श्री जी की पूजन एवं शांतिविधान होंगे।

बिलासपुर - संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज की परम् प्रभावक शिष्या एवं नवाचार्य 108 श्री समय सागर महाराज जी की आज्ञानुवर्ती आर्यिका श्री 105 अकम्प मति माताजी, आर्यिका 105 अचल मति माताजी ससंघ 1008 श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर क्रांतिनगर”में विराजमान है।

 मंगलवार प्रातः 7.30 बजे से मंगलाष्टक अभिषेक, शांतिधारा माताजी के मुखारबिंद से तत्पश्चात आचार्य श्री जी की पूजन एवं शांतिविधान माताजी के सानिध्य में सम्पन्न होगा।


 शांतिविधान पुण्यार्जक परिवार:- श्री मंत सेठ प्रवीण जैन श्रीमति शकुन जैन, श्री प्रशांत जिमी जैन, विहान समस्त कोयला परिवार है। शाम को माताजी ससंघ के सानिध्य में आचार्य भक्ति संपन्न हुई। इस अवसर पर आचार्य भक्ति एवं महिलाएं वैयावृति में पहुँच कर समाज के लोगों ने पुण्य लाभ लिया। मंगलवार को आहारचर्या क्रान्तिनगर में होगी।

Share:

Popular News