BREAKING

सिकंदराबाद के सिख विलेज स्थित बांठिया गार्डन में गुरुदेव श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी मसा का मंगल प्रवेश संपन्न।

Share:

रायपुर/हैदराबाद - परम पूज्य गुरुदेव सूरि सम्राट, राष्ट्ररत्न, अवंती तीर्थोद्धारक, खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. के मंगल आशीर्वाद, पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा–9 की पावन निश्रा एवं पूज्या गणिनी प्रवरा श्री सुलोचनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा–34 की पावन सानिध्यता में श्री संघ शास्ता वर्षावास समिति, त्रयनगर के तत्वावधान में दिनांक 24 जुलाई 2026 को प्रातः 9:30 बजे सिकंदराबाद के सिख विलेज स्थित बांठिया निवास से भव्य सामैया के साथ गुरुदेव श्री का मंगल विहार प्रारंभ हुआ। बांठिया गार्डन पहुँचने पर गुरुदेव श्री का मंगल प्रवेश अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

मंगल प्रवेश के उपरांत धर्मसभा का आयोजन किया गया। श्री सुरेंद्रजी बांठिया ने स्वागत भाषण के माध्यम से गुरुदेव श्री का हार्दिक अभिनंदन किया। पार्श्व कुशल महिला मंडल द्वारा भावपूर्ण स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् श्री विनोदजी एवं श्री बसंतजी बाफना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरुदेव श्री के मंगल आगमन पर हर्ष व्यक्त किया।


धर्मसभा में पूज्य गुरुदेव श्री ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, संयम एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान की। तत्पश्चात् पूज्या साध्वी श्री प्रियलताश्रीजी म.सा. ने अपने उद्बोधन के माध्यम से धर्माराधना एवं साधना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अधिकाधिक धर्मलाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

धर्मसभा एवं प्रवचन के पश्चात् स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया। इस आयोजन का संपूर्ण लाभ श्री सुरेंद्रजी, अमितजी, अनिलजी एवं सुनीलजी बांठिया परिवार ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन श्री सुभाष गोलेच्छा ने किया तथा अंत में उन्होंने पधारे हुए सभी महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

यह समाचार नेमिकांतिमणि टीम द्वारा संकलित एवं प्रस्तुत किया गया है।

Share:

Popular News