हैदराबाद/रायपुर - श्री संघ शास्ता वर्षावास समिति, त्रयनगर के तत्वावधान में परम पूज्य गुरुदेव सूरि सम्राट, राष्ट्ररत्न, अवंती तीर्थोद्धारक, खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा., पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा-9 की पावन निश्रा तथा पूज्या गणिनी प्रवरा श्री सुलोचनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-34 के पावन सानिध्यता में त्रयनगर, हैदराबाद स्थित श्री जिनकुशलसूरि दादावाड़ी, कारवान में दि.27 जुलाई 2026 को नूतन मुनि श्री मंत्रप्रभसागरजी म.सा., साध्वी श्री निश्रांजनाश्रीजी म.सा. एवं साध्वी श्री प्रियानम्रांजनाश्रीजी म.सा. की बड़ा दीक्षा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
नूतन मुनि श्री मंत्रप्रभसागरजी म.सा. की दीक्षा 9 मई 2026 को अक्कलकुवा में तथा नूतन साध्वी श्री निश्रांजनाश्रीजी म.सा. एवं साध्वी श्री प्रियानम्रांजनाश्रीजी म.सा. की दीक्षा 14 मई 2026 को सूरत में पूज्यश्री के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न कराई गई।
इस पावन अवसर पर मुनि श्री मंत्रप्रभसागरजी म.सा. के वीर माता-पिता श्रीमती हंसाबाई एवं श्री राजमलजी गोलेच्छा तथा धर्म माता-पिता श्रीमती सविताबाई एवं श्री रमेशकुमारजी गोलेच्छा एवं श्री लूणकरणजी गोलेच्छा, साध्वी श्री निश्रांजनाश्रीजी म.सा. के वीर माता-पिता श्रीमती संघवी ममतादेवी एवं श्री धनपतराजजी मरड़िया तथा धर्म माता-पिता श्रीमती मंगलादेवी एवं श्री शैलेषकुमारजी देसाई एवं साध्वी श्री प्रियानम्रांजनाश्रीजी म.सा. के वीर माता-पिता श्रीमती ललिताबाई एवं श्री जगदीशकुमारजी देसाई तथा धर्म माता-पिता श्रीमती मधुबाई एवं श्री किशोरकुमारजी देसाई ने गुरुदेवश्री तथा पूज्या गणिनी प्रवरा श्री सुलोचनाश्रीजी म.सा. को कामली अर्पित कर नूतन साधु-साध्वी भगवंतों के संयम जीवन की भावपूर्ण अनुमोदना की। उपस्थित जनसमूह ने भी अक्षत से बधाते हुए नूतन साधु-साध्वी भगवंतों के दीर्घ, मंगलमय एवं प्रभावनापूर्ण साधना जीवन हेतु मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
प्रेषक : - नेमिकांतिमणि टीम