BREAKING

नेत्रदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत नेत्रदानी परिवार सम्मान समारोह संपन्न।

Share:

“रोशनी का उपहार, सबसे बड़ा उपकार”

रायपुर, 5 सितंबर 2026 - अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत आज Aurobindo Netralaya (New), पचपेड़ीनाका, रायपुर में नेत्रदानी परिवार सम्मान समारोह का भावपूर्ण आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नेत्रदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा उन परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था, जिन्होंने अपने प्रियजनों के नेत्रदान के माध्यम से मानवता की अनुपम सेवा की।

विशेष उपस्थिति : कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशेष रूप से डॉ. शुभाष मिश्रा, डॉ. आनंद सक्सेना, डॉ. अंकुर सक्सेना एवं डॉ. किरण अग्रवाल सहित चिकित्सकगण उपस्थित रहे। उन्होंने नेत्रदान के महत्व, नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों तथा जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में इसके प्रभाव पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में नेत्रदानी परिवारों का सम्मान कर उनके त्याग एवं मानवसेवा के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। उपस्थित परिवारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज के अन्य लोगों को भी नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

❤️ विशेष साधुवाद एवं अभिनंदन :

सम्मान समारोह की प्रेरणा, समन्वय एवं कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था हेतु श्री नवीन जी दुग्गड़ एवं श्री विवेक जी बैद को विशेष साधुवाद एवं हार्दिक अभिनंदन।

उनके अथक प्रयासों एवं सेवा-भावना से यह कार्यक्रम जनजागरण की दिशा में एक प्रभावी पहल बना।

????️ नेत्रदान—मानवता की अमूल्य सेवा

कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रत्येक व्यक्ति से आह्वान किया गया कि नेत्रदान का संकल्प लेकर किसी की अंधेरी दुनिया में उजाला लाने का माध्यम बनें।

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 सितंबर को अम्बुजा मॉल, रायपुर में शाम 5:00 बजे से नेत्रदान जनजागरूकताअभियान भी आयोजित किया जाएगा।

“आपका एक संकल्प, किसी की दुनिया रोशन कर सकता है।”????️✨

टीम नेत्रदान ::

श्री नवीन दुग्गड़ - 98060 87850

श्री विवेक बैद - 95840 08001

निवेदक : तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर


Share:

Popular News