BREAKING

श्री रामदेव बाबा के भव्य जम्मा जागरण का आयोजन 18 सितंबर को पुजारी पार्क में।

Share:

रायपुर - श्री रामदेव बाबा भक्त परिवार, रायपुर द्वारा बाबा रामदेव जी की भक्ति एवं श्रद्धा को समर्पित भव्य जम्मा जागरण का आयोजन 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पुजारी पार्क, पचपेड़ी नाका, रायपुर में शाम 8:36 बजे से आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का विशेष उद्देश्य बाबा रामदेव जी के उन भक्तों को एक स्थान पर एकत्रित करना है, जो दूर-दूर से रायपुर में आकर बसे हैं और बाबा की भक्ति एवं आस्था से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर सभी भक्त एक साथ एकत्र होकर बाबा की आराधना एवं भक्ति करेंगे।

आयोजककर्ता अंकित झाबक ने कहा कि बाबा रामदेव जी के भक्त जो दूर-दूर से रायपुर में आकर बसे हैं, उन सभी को एक स्थान पर एकत्रित कर बाबा की भक्ति से जोड़ना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। एक जगह एकत्र होकर बाबा की भक्ति हो और आने वाले समय में भी यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहे, ऐसी हमारी भावना है।


कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध जम्मा गायक देवेंद्र जी राठी (आर्वी) द्वारा भक्ति संगीत एवं जम्मा गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजक श्री रामदेव बाबा भक्त परिवार, रायपुर ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण

दिनांक: 18 सितंबर 2026, शुक्रवार

समय: शाम 8:36 बजे से

स्थान: पुजारी पार्क, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छ.ग.)

आयोजक: श्री रामदेव बाबा भक्त परिवार, रायपुर

संपर्क सूत्र:

प्रसन्न चौपड़ा – 7828888125

श्रेयणिक बोथरा – 7401444440

अंकित झाबक – 9827466388

गौरव जैन – 9893751196

आशीष डाकलिया – 9179090921

राकेश चौपड़ा – 7000772559

शुभम जैन बाधमार – 7067850505

प्रकाश जैन – 9893196711

Share:

Popular News