BREAKING

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2022।

Share:

कवर्धा, 16 जून 2022। राज्य शासन के कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2022 ’’डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार’’ के लिए कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। कृषकों से आवेदन पत्र प्राप्त करने के अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 है, अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नही किया जावेगा। उक्त सूचना की संपूर्ण जानकारी कृषि विभाग की वेबसाईट ूूण्ंहतपचवतजंसण्बहण्दपबण्पद पर उपलब्ध है। उपसंचालक एमडी डड़सेना ने बताया कि आवेदन पत्र उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को उप संचालक कृषि कार्यालय में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी अधिकतम दो पेज में और छायाचित्र/विडियों सी.डी. संलग्न करना अनिवार्य है। पुरस्कार की राशिः- राशि 2.00 लाख एवं प्रशस्ति पत्र। कृषि के क्षेत्र में राज्य स्तरीय इस पुरस्कार के लिए योग्यता का मापदण्ड के अनुसार इस प्रतिस्पर्धा में केवल ऐसे कृषक ही सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे जो विगत दस वर्षो से कृषि का कार्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कर रहे है। छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी होनी चाहिए। कुल वार्षिक आमदनी में से न्यूनतम 75 प्रतिशत् आय कृषि से हो एवं तकाबी/सिंचाई २ाल्क/सहकारी बैंको का कालातीत ऋण नहीं होने चाहिए। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी कृषि विभाग के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Share:

Popular News