कवर्धा, 16 जून 2022। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागीय अमले के माध्यम से किसानों द्वारा कराए गए असफल बोरवेल की कैपिंग(ढकने) एवं मिट्टी से फिलप करने की कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलायें एवं लोगों में जागरूकता पैदान करने के लिए प्रत्येक गांवों में मुनादी की कार्य भी करायें। किसानों के द्वारा खुदवाये जाने वाले बोरवेल असफल होने की स्थिति में भी खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे जनहानि की संभावना बनी रहती है।