विकासखण्ड शिक्षाधिकारी जीपी बनर्जी एवम बीआरसीसी चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में कामिनी जोशी द्वारा दो पितृविहीन आर्थिक रूप से कमजोर ग्राम उदका प्राथमिक शाला की कु. त्रिवेणी साहू पिता धनराज साहू, कक्षा तीसरी एवं कक्षा 5वी कुमारी गीतु धुर्वे जो एक आँख से दृष्टिबाधित है, उनको 5 वर्षो के लिए गोद लिया गया। शैक्षिक सामग्री के रूप में बालिकाओं को स्कूलबैग, कंपास का सेट, कॉपियां, पेंसिल, रबर कटर प्रदान किया गया, एवं सभी बच्चों को उत्साहवर्धन हेतु चॉकलेट्स बाटकर कामिनी जोशी द्वारा बच्चों को पढ़ाई और खेल के महत्व के बारे में भी बताया गया। समय पड़ने पर आवश्यकतानुसार कामिनी जोशी के द्वारा बालिकाओं को सामग्री प्रदान पूरे 5 साल तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक छेदीसिंह धुर्वे, शिक्षक हिमांशु वैष्णव, विनोद कैवर्त, राकेश मरकाम, प्राथमिक स्कूल के प्रधानपाठक एवं कुमारी त्रिवेणी एवं गीतू धुर्वे पांचों साहू एवम सविता धुर्वे उपस्थित थी।
