BREAKING

महामाया सेवा समिति द्वारा सफाई अभियान का 67वां चरण सम्पूर्ण।

Share:

सावन सोमवारी के पहले भगवान श्रीराम ललाजी, शिवजी और हनुमानजी के लगभग 120 साल पुराने प्राचीन मंदिर - वार्ड 15 के "भाड़ी मंदिर" परिषर में महामाया सेवा समिति के निश्वार्थ सदस्यों ने अपने सफाई अभियान के कार्य पुष्प समर्पित कर सभी ईष्ट देवो का और वार्ड 15 के साथ नगर पंडरिया का आशीर्वाद प्राप्त किया। [video width="640" height="352" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2022/07/VID-20220710-WA0085.mp4"][/video] मौसम की कठिनाइयों के बाद भी इस पुनीत औऱ नगरहित के कार्य, आयोजन को सफल बनाने के लिए महामाया सेवा समिति अध्यक्ष (सांसद प्रतिनिधि कॉलेज) संजय सोनी के साथ समिति मार्गदर्शक, सांसद प्रतिनिधि(प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) चन्द्रकुमार सोनी, समिति उपाध्यक्ष और पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ठाकुर रितेश सिंह, समिति सचिव पंडित अभिषेक शर्मा, समिति प्रबंधक मनेंद्र शांडिल्य, वार्ड 10 के सक्रीय पार्षद ठाकुर अनुराग सिंह, किसान मोर्चा मिडिया सहायक अजय बंजारे, मुकेश देवांगन, बुध्देश, राजू सोनी, सूरज दुबे, रिंकू हलवाई, और शक्ति स्वरूपा गर्ल्स टीम से राधिका, आरती, ज्योति, सन्तोषी रेणु बंजारे छोटी के साथ नगर पंचायत कमांडो दस्ता ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष भूमिका में भाड़ी मंदिर के पुजारी अरविंद्र चौबे ने सफाई अभियान में हाथ बटाते हुए प्राचीन मंदिर और ईष्ट देवो के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी।

Share:

Popular News