रायपुर - भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति ने आज दिनभर की लगातार बारिश को देखते हुए सकल जैन समाज की संस्थाओं से आग्रह किया था कि मूक पशु पक्षियों के लिए खाद्य सामग्री का वितरण किया जावे । समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा प्रभारी महामंत्री महावीर कोचर ने बताया कि लगातार बारिश में गाय कुत्ते व अन्य पशु खाने के लिए भटक नही पाते हैं जिसके मद्देनजर आव्हान किया गया कि गाय कुत्तों के पास जाकर खाने का सामान दिया जावे। जैन समाज की महिलाओं के अनेक ग्रुपों ने इस कार्य में भाग लिया। रिगालिया रेसीडेंसी कि महिलाओं के समूह ने श्रीमती मंजू टाटिया के नेतृत्व में गायों को रोटी का वितरण किया, इसके अतिरिक्त समर्पण सखी महिला मण्डल, दिगम्बर जैन महिला मण्डल, समृद्धि मण्डल, महावीर युवा शक्ति मंच आदि ने गायों, कुत्तों, कबूतरों को चारा, हरी सब्जियों, दाना-पानी की व्यवस्था की। समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व महासचिव मनोज कोठारी ने छत्तीसगढ़ के सभी संस्थाओं से निवेदन किया है कि लगातार बारिश में मूक पशु पक्षियों का विशेष ध्यान रखें।