पंडरिया - नगर पंडरिया के युवाओं का सेवाकार्य कहीं छिपा नहीं है, इसी बीच नगर के युवाओं के द्वारा किया गया एक सराहनीय कार्य सामने आ रहा है, लगभग 70 वर्ष की एक बुजुर्ग माता जो नगर में कई वर्षो से भटकती व मांग कर भोजन करती थी, असहाय माता नगर के वार्ड 09 में एक बने स्नानागार में रहती है, बताया जा रहा की यह माता पूर्व में कोटवार थी जिसका नाम सबाना बाई है, नगर के युवा सुमीत तिवारी ने बताया कि वार्ड 09 के निवासी जिसमे हमारी टीम बेजुबा समिति, महामाया यूथ फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य सुमन ने सूचना दिया की यह कई दिनों से खाना पीना त्याग कर तड़फ रही है, सुमन ने बताया कोई भी मदद को आगे नहीं आ रहा तभी हमारी टीम ने रात 9 बजे मौके पर पहुंच कर देखा, बुजुर्ग के शरीर से बदबू आ रहे थे, और तड़फ रही थी, हम बिना देर किए 108 स्वास्थ्य विभाग की मदद से अस्पताल ले जा कर भर्ती कराया गया, साथ ही समिति से सक्रिय सुमित तिवारी व मृगेंद्र राजपुत हॉस्पिटल में रहकर देख भाल कर उपचार कराया, अगले दिन सुबह समिति सदस्य सुमन उपस्थित होकर कपड़े लाकर पहनाया व देखभाल की डॉक्टरों के द्वारा जानकारी दिया गया की ब्लड की कमी होने के कारण व उम्र के साथ भोजन में कमी के कारण कमजोरी आई है, इसलिए हमारी टीम ने मिलकर वहा के उपचार पश्चात डिस्चार्ज कराकर अभी पूर्व स्थान में लाकर रखा है, वो बरसात में तलाब के किनारे जमीन पर पड़ी थी, इसके लिए पलंग खाट की व्यवस्था की गई जिसके लिए युवा भाई विकास मिश्रा ने खाट का सहयोग किया।