पंडरिया - दिनांक 31/7/2022 दिन रविवार प्रातः 7 से 9 में नगर के अतिमहत्वपूर्ण, अद्भुत रामलला की प्रतिमा से सुसज्जित बहुत ही प्राचीन *जमात मंदिर परिसर* की साफ सफाई कर स्व्च्छता के प्रति सर्वत्र जनजागृति फैलाने का प्रयास किया गया।
इसी कार्य गति में पार्षद अनुरागसिंग ठाकुर के द्वारा स्व्च्छता का सन्देश प्रसारित किया गया, इस पुनीत कार्य में जमात मंदिर पुजारी केसर दीदी अपने पतिदेव और राधे राधे परिवार के साथ अपेक्षित सहयोग के सहभागी बने।
[video width="640" height="352" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2022/07/VID-20220731-WA01541.mp4"][/video]
इस पवित्र सावन मास के पुनीत कार्य-आयोजन को सम्पूर्ण करने हेतु समिति अध्यक्ष (सांसद प्रतिनिधि महाविद्यालय) संजय सोनी के साथ समिति सचिव अभिषेक शर्मा, समिति स्व्च्छता प्रभारी पार्षद वार्ड 10 अनुरागसिंह ठाकुर, बुध्देश, राकेश निर्मलकर, रिंकू हलवाई, राजा गुप्ता, राधे राधे परिवार से नारायण गुप्ता, लाला देवांगन, पप्पन निर्मलकर, नगर पंचायत कमांडो दस्ता के साथ गर्ल्स टीम महामाया से राधिका, आरती, इवरानी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।