भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा ने बताया कि 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे जैन स्तूप के समक्ष राष्ट्रसन्त श्री ललितप्रभ सागरजी म.सा. व श्री शांतिप्रिय सागरजी म.सा. के द्वारा ध्वजारोहण किया जावेगा व राष्ट्रगान होगा।
महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने कहा कि यह राजधानी का सौभाग्य है, कि इस वर्ष राष्ट्रसन्त श्री ललितप्रभ सागरजी का चातुर्मास यहाँ है, और आजादी का अमृत महोत्सव गुरुभगवंतों के सानिध्य में मनाया जा रहा है, राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभ सागरजी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके बलिदान की गौरवगाथा सुनाएंगे, आज के युवाओं को जीने की कला व आजादी के महत्व व आजादी के आंदोलन में जैन समाज के योगदान पर प्रकाश डालेंगे। महासचिव मनोज कोठारी व कार्यक्रम प्रभारी महावीर मालू , महावीर कोचर ने बताया कि सकल जैन समाज की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज आरोहण किया जावेगा। कोषाध्यक्ष गुलाब दस्सानी, मुख्य सलाहकार कमल भंसाली, निवर्तमान महासचिव चन्द्रेश शाह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कोतवाली चौक स्थित जैन स्तूप की आकर्षक सजावट कराई जाएगी, सकल जैन समाज के भाई बहनों की उपस्थिति में राष्ट्रभक्ति के साथ ध्वजारोहण किया जावेगा।