BREAKING

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रयास से 75 यूनिट रक्तदान किया गया।

Share:

दुर्ग - प्रगति भवन /ओए भवन में टीम सीओ एंड सीसीडी आजादी का अमृत महोत्सव समारोह आजादी का अमृत महोत्सव समारोह में ६४ यूनिट रक्तदान किया व आशीर्वाद ब्लड बैंक में ११ यूनिट रक्तदान कर आजादी के अमृत महोत्सव को सार्थक किया। नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया, कुलवंत भाटिया, रितेश जैन, हरमन दुलाई, राजेश पारख ने  बड़ी संख्या में उपस्थित बीएसपी कर्मियों को नेत्रदान व देहदान के महत्व बताए व उनकी भ्रांतियों को दूर करते हुए समाज के हित में नेत्रदान करने के आग्रह किया, जिस पर 60 सीओ एंड सीसीडी कर्मियों ने अपने नेत्रदान करने की शपथ ली, तीन लोगों अरविंद गुप्ता, ज्योति गुप्ता व् प्रशांत कुमार ने अपने देहदान की वसीयत भरी। अंजलि पटेल ने कार्यक्रम सफल बनाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता थे, जिन्होंने इस तरह की एक महान पहल के लिए सीओ एंड सीसीडी की महान टीम के काम की प्रशंसा की। उन्होंने कर्मचारियों, पूर्व कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों और दोस्तों को 75वें स्वतंत्रता दिवस को अनोखे और शानदार तरीके से मनाने के लिए एक मंच पर लाने के लिए सीजीएम (सीओ एंड सीसीडी) और टीम को बधाई दी।व नवदृष्टि फाउंडेशन के जागरूकता अभियान की तारीफ की इस तरह की एक महान पहल से प्रभावित होकर और टीम सीओ एंड सीसीडी ईडी (वर्क्स) को प्रोत्साहित करने के लिए श्री अंजनी कुमार सर श्रीमती नीरजा के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने क्रमशः रक्त और नेत्रदान किया। ईडी आई/सी पी एंड ए श्री के के सिंह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और सीएमओ (जेएलएनएच एंड आरसी) श्री रवींद्रनाथ सर ने पूरे कार्यक्रम के लिए उनकी निगरानी सुनिश्चित की। ईडी (वर्क्स), आईएसपी, जो टीम सीओ एंड सीसीडी का भी हिस्सा रहे हैं, ने भी अपनी उपस्थिति से टीम को प्रेरित किया। नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, रितेश जैन, हरमन दुलाई, राजेश पारख ने उपस्थित अथितियों व नेत्रदानियों तथा देहदान की घोषणा करने वालों के प्रति आभार वयक्त किया व कार्यक्रम को सफल बताया।

Share:

Popular News