भखारा/धमतरी - पारख परिवार भखारा द्वारा स्वर्गीय छोटे रानुलाल, स्वर्गीया केसरदेवी एवं स्वर्गीय मोतीलाल पारख की पुण्य स्मृति में पारिवारिक जनों द्वारा ग्राम देवरी के खल्लारी देवी मंदिर में सम्पूर्ण सुरक्षा सहित ट्रीगार्ड सहित लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में स्थायी कार्य किए गए। साथ ही देवरी के शासकीय माध्यमिक शाला परिवार को ग्रीन फ्लोर मैट प्रदत्त किया गया।
[video width="848" height="480" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220819-WA0111.mp4"][/video]
प्रधान पाठक वीरेंद्र कुमार साहू ने इस अवसर पर परिवार के प्रति साधुवाद ज्ञापित करते हुए, इन जनहितैषी कार्यों की सराहना की। सरपंच हरीशचंद्र बैस, मुन्ना ओमप्रकाश बैस, राजेंद्र बैस, माधुरी डडसेना सहित पारिवारिकजन हरख जैन पप्पू, निर्मला जैन, ज्योति जैन, पियूष जैन, संयम जैन, विजय साहू, देवेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।
