BREAKING

कांग्रेस के दिव्यांग सेवा सद्भावना शिविर में 35 बच्चों के चेहरे संवर रहे हैं, डॉ सुनील कालड़ा कर रहे निःशुल्क ऑपरेशन।

Share:

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा कटे-फ़टे होंठ व तालु के जन्मजात विकृति के बच्चों का परीक्षण ऑपरेशन शिविर का आयोजन कालड़ा बर्न व कास्मेटिक सेंटर में किया गया है। मुख्यमंत्री के 61 वे जन्मदिन के अवसर पर 61 दिव्यांगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। दिव्यांगजनों को वैशाखी, श्रवणयन्त्र भी वितरित किये जावेंगे। कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि चार दिवसीय शिविर में कटे-फ़टे होंठ के बच्चों का परीक्षण डॉ सुनील कालड़ा द्वारा किया गया, और 35 बच्चों का ऑपरेशन हेतु चयन किया गया है। 20 ऑपरेशन आज तक किये गए हैं, और जन्मदिन 23 अगस्त को 15 बच्चों के कटे फ़टे होंठों के ऑपरेशन कर विकृत चेहरों को सुंदर रूप दिया जावेगा। सभी बच्चों के होंठ तथा तालू में छिद्र का निःशुल्क ऑपरेशन किया जावेगा। अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने इस अवसर पर कहा, कि कई बच्चों के जन्म से चेहरे विकृत होते हैं, जिससे उन्हें खाने पीने में दिक्कत होती है, बोलने में उच्चारण सही नही हो पाता व बच्चों व माता पिता में हीन भावना पैदा हो जाती है। डॉ सुनील कालड़ा द्वारा ऐसे बच्चों के चेहरे ऑपरेशन से ठीक किये जावेंगे। महेन्द्र कोचर ने बताया कि ये ऑपरेशन प्राइवेट में कराने से लगभग 25 से 30 हजार रुपये का खर्च आता है, जिसे प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के माध्यम से डॉ सुनील कालड़ा द्वारा निःशुल्क किया जा रहा है। शिविर में आज 8 वर्षीय कमलेश्वरी के कटे फ़टे होंठों का सफल ऑपरेशन प्रसिद्ध सर्जन डॉ सुनील कालड़ा द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि कमलेश्वरी की माँ अपनी 8 वर्षीय बेटी के जन्म से ही चेहरे की विकृति देखकर दुःखी व चिंतित रहती थी। बच्ची स्कूल में भी उदास रहती है, ऑपरेशन से सभी बच्चों के चेहरे सुन्दर हो जावेंगे । पिता व माँ की खुशी साफ झलक रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी, व आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस विकलांग सेवाप्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री रवि घोष, अमरजीत चावला, सुमित्रा धृतलहरे, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पारस चोपड़ा के मार्गदर्शन में अभी तक इक्कीस हजार से ज्यादा विकलांगों को कृत्रिम पैर हाथ, ट्राइसिकल, कैलिपर्स, श्रवण यंत्र वैसाखी इत्यादि से लाभान्वित किया गया है। शिविर में कटे फ़टे होंठ के मरीजों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था प्रकोष्ठ द्वारा की गई है। शिविर में महेन्द्र कोचर, डॉ सुनील कालड़ा, विजय चोपड़ा, महावीर मालू, विजय भट्टाचार्य, मुकेश शाह,  प्रकाश पुजारा, दीपक पाण्डेय, की सक्रिय भूमिका है।

Share:

Popular News