BREAKING

कोंडागांव क्षेत्र की 5 माह की चंदेनी का सफल ऑपरेशन कांग्रेस द्वारा।

Share:

रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा कोंडागांव के 3 कटे फ़टे होंठ वाले बच्चों का ऑपरेशन मुफ्त में कराया गया। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के जन्मदिन के अवसर पर उनके विधानसभा क्षेत्र की 5 माह की बच्ची चंदेनी नेताम ग्राम-धामनपुरी, कोंडागांव 7 वर्षीय गंगोत्री व खंडूराम कोराम के विकृत होठों का ऑपरेशन डॉ सुनील कालड़ा द्वारा किया गया। महेन्द्र कोचर ने आगे बताया कि 5 माह की बच्ची चंदेनी के माता पिता राजुल व बबलू नेताम साथ थे। माँ राजुल ने कहा कि मेरी पहली संतान है, व उसके कटे होंठ से मैं बहुत दुखी व परेशान हूँ। लेकिन डॉ सुनील कालड़ा से मिलकर संतुष्ट हूँ, कि ऑपरेशन के पश्चात मेरी बेटी का चेहरा संवर जावेगा । चंदेनी भी अन्य बच्चों की तरह ही सुंदर हो जावेगी। पिता बबलू नेताम ने अपने विधायक श्री मोहन मरकाम को जन्मदिन की बधाई दी व आभार व्यक्त किया। विजय चोपड़ा ने बताया कि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर द्वारा पिछले 38 वर्षों में लगातार विकलांगों की सेवा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। हाथ पैर कटे विकलांग भाई बहनों को कृत्रिम हाथ पैर का निर्माण कर वितरण किया जाता है। गूंगे बहरों को श्रवणयन्त्र, अन्य विकलांग व्यक्तियों को वैशाखी, ट्राइसिकल, व्हीलचेयर आदि का सहयोग प्रदान किया जाता है। महेन्द्र कोचर द्वारा विगत वर्षों में 40 हजार से ज्यादा दिव्यांग लाभान्वित हुए हैं।

Share:

Popular News