BREAKING

पारख परिवार ने पुनः किया रक्तदान।

Share:

भखारा धमतरी - प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय रक्तदान के कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी धमतरी द्वारा आयोजित शिविर में हरख जैन पप्पू, ज्योति जैन तथा साक्षी मयंक जैन ने पुनः रक्तदान किया। कार्यक्रम जिला अस्पताल धमतरी में आयोजित था। जहां पर गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकजनों की उपस्थिति में शिविर को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा। वहीं भखारा-भठेली के पारख परिवार ने ना सिर्फ रक्तदान किया बल्कि दो अन्य विजय साहू एवं बबला यादव को तैयार कराकर प्रथम बार रक्तदान कराया। दीप प्रज्वलन पश्चात इस कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।रक्तदाताओं को विधायक रंजना साहू, महापौर विजय देवांगन, CMHO डा. तुर्रे, रेडक्रॉस संगठक डा शैलेंद्र गुप्ता आदि ने सर्टिफिकेट प्रदान किए। कार्यक्रम में जिला अस्पताल, प्रेस क्लब रेडक्रॉस शाखा, युवा ब्रिगेड, तेरापंथ युवा शाखा स्टाफ आदि का सहयोग रहा, रक्तदाताओं को ई-सर्टिफिकेट भी प्रदाय किया गया।

Share:

Popular News