पंडरिया - महामाया सेवा समिति द्वारा स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार करते हुए अनवरत 71वा चरण सफाई अभियान को उनके जन्मदिन पर आज का कार्य आयोजन समर्पित करते हुए बैरासिन माता मंदिर परिषर से गांधीचौक तक सफाई कर सम्पूर्ण किया गया।
इस अभियान में प्रमुख रूप से सांसद सन्तोष पांडेय, आदरणीय रामकुमार भट्ट के साथ समिति अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी, जिला महामंत्री क्रांति गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू, ठाकुर रितेश सिंह, अभिषेक शर्मा, मनेंद्र सांडिल्य, अनुराग ठाकुर, तीनों सांसद प्रतिनिधि कल्याण सिंह ठाकुर, नवलकिशोर पांडे, चन्द्रकुमार सोनी जी,भाजपा मंडल पंडरिया से अध्य्क्ष गजपाल साहू, महामंत्री द्वय ठाकुर रवीशसिंह, पदमराज टण्डन, व्यापारी संघ अध्यक्ष सन्तोष जैन, पर्यावरण संरक्षण समिति, भव्या महिला ग्रुप, कमांडो दस्ता और रामकुमार यादव, राकेश निर्मलकर, रघुनन्दन गुप्ता, पत्रकार श्याम टण्डन, चिंटू ठाकुर, सन्तराम बांधकर, प्रफुल्ल बिसेन, बाबा तेजप्रकाश तिवारी, रिंकू हलवाई, हरीश जैन, सूरज दुबे, गर्ल्स ग्रुप से राधिका, असमनी, आरती, ज्योति, निशा, खुशबू काम्बले के साथ नगर के सम्मानीयजन नगर हित में साफ सफाई कार्य आयोजन में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाया।
पर्यावरण संरक्षण समिति, महिला भव्या ग्रुप, कमांडो दस्ता और महामाया गर्ल्स ग्रुप को सांसद महोदय के द्वारा प्रतीक चिन्ह देते हुए स्वतन्त्रता सेनानी स्मारक जीर्णोद्धार के लिए 3 लाख रुपये की घोषणा किया गया।
विधिवत गांधी प्रतिमा में पुष्पमाला पूजा के बाद समिति अध्यक्ष संजय सोनी, कार्यक्रम संचालक नवलकिशोर पांडे, चन्द्र कुमार सोनी, रामकुमार भट्ट के साथ सांसद महोदय ने बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त करते हुए स्व्च्छता का संदेश और शुभकामनाये दी।