दुर्ग - आध्यात्मिक आनंद वर्षवास में आनंद समवशरण, जय आनंद मधुकर रतन भवन में चल रहे चातुर्मास में श्रमण संघ के भावी अनुशास्ता युवाचार्य भगवंत श्री महेंद्र ऋषि जी म. सा. के 56 वे जनमोत्स्व को हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया जा रहा है, देश के विभिन्न क्षेत्रों से गुरुभक्त परिवार अपने गुरुदेव के दर्शन वंदन के लिए दुर्ग पधारे हैं।
भगवंत श्री महेंद्र जी म.सा. द्वारा अपने प्रवचन में उपस्थित जैन समुदाय के भक्तों को नेत्रदान एवं देहदान का महत्व समझाने के पश्चात जैन समुदाय नेत्रदान एवं देहदान हेतु उमड़ पड़ा एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रमण संघ दुर्ग के तत्वाधान में नव दृष्टि फाउंडेशन के सहयोग से 8 लोगों ने देहदान एवं 30 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया, रितेश जैन, उज्जवल पिंचा व कुलवंत भाटिया को सौंपी।
नेत्रदान एवं देहदान हेतु नवीन संचेती द्वारा पिछले 4 दिन से प्रयास एवं प्रचार प्रसार किया जा रहा था, जिसके सकारात्मक परिणाम रहे, नवीन संचेती ने कहा वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण श्रमण संघ द्वारा रक्तदान देहदान एवं नेत्रदान कर भगवंत श्री महेंद्र ऋषि जी मसा के 56 वे जन्मदिन को सार्थक किया एवं समाज को सकारात्मक संदेश दिया।
वर्धमान स्थानकवाशी जैन श्रावक श्रमण संघ दुर्ग के अध्यक्ष निर्मल बाफना, टीकम छाजेड़, पारसमल संचेती, जसराज पारख, नेमीचंद नाहर सहित संघ के सदस्यों ने नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों के सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें संघ की ओर से साधुवाद दिया है।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, उज्जवल पीचा, रितेश जैन, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सूरज साहू, संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन ने जैन समाज को साधुवाद दिया व् भावी अनुशास्ता युवाचार्य भगवंत श्री महेंद्र ऋषि जी म. सा. के 56 वे जनमोत्स्व की शुभकामनाएं दी।