भखारा - जैन समाज के द्वारा नरसेवा नारायण सेवा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दो जरूरतमंद मरीजों को श्रवण यंत्र ऑडियोमेट्री सेट वितरित किए गए। श्रवण यंत्र वितरण भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2022 रायपुर के तत्वावधान में सतत चल रहा है। इसी कड़ी में कोसमर्रा निवासी दिनेश्वर साहू जो कि पेशे से रस्सी गांठने वाला श्रमिक है, तथा बाहर जा जाकर डोरियां बनाता है, उसे उसके साथियों की उपस्थिति में श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।दूसरी मशीन गृहिणी श्रीमती लता मोहनलाल यदु जोरातराई सिर्वे निवासी को प्रदान किए गए। मशीन पाकर दोनों बहुत प्रसन्न हुए तथा समिति के पदाधिकारियों एवं प्रदायकर्ताओं को साधुवाद दिया एवं इस पुनीत कार्य की प्रसंशा की। पूर्व में भी यंत्र प्रदाय किए गए हैं, जिससे जरूरतमंदों की बड़ी आवश्यकता पूर्ति हुई तथा उनका भी जीवन ओर सरल हुआ। अपने संदेश में समिति के अध्यक्ष महावीर कोचर ने हितग्राहियों को शुभकामनाएं दीं तथा इस प्रकल्प के बारे में बताया जिससे सैंकड़ों लाभान्वित हुए। वितरण के समय विशेष रूप से हरख जैन पप्पू, आनंद यदु, पियूष जैन, संयम जैन, विजय साहू, जय प्रकाश बॉस, सीमा देवांगन, अनिता ढीढ़ी, देवेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।