BREAKING

माटी के मितान पुस्तक पूनिया व यादव को भेंट।

Share:

रायपुर - माटी के मितान - भूपेश बघेल पुस्तक के लेखक द्वय महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री पी एल पुनिया व प्रभारी सचिव श्री चंदन यादव से मुलाकात पुस्तक भेंट की । उक्त अवसर पर पुनिया व यादव ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए कहा कि " माटी के मितान " पुस्तक भूपेश सरकार की योजना एवं कार्यों को जन जन तक पहुंचने में सहायक सिद्ध होगी।

दोनों नेताओं ने लेखक द्वय महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा को पुस्तक के लेखन व प्रकाशन हेतु बधाई दी । जैन संवेदना ट्रस्ट के कोचर व चोपड़ा ने जानकारी दी कि शीघ्र ही माटी के मितान का छतीसगढ़ी भाषा में संस्करण प्रकाशित किया जावेगा

Share:

Popular News