BREAKING

महामाया सेवा समिति का 78 वा स्वच्छता सन्देश भारतीय विद्यापीठ शिशु मंदिर परिषर में सम्पन्न।

Share:

पंडरिया - स्वच्छ शहर स्वस्थ्य लोग की अवधारणा को परिभाषित करते हुए महामाया सेवा समिति द्वारा आज के 78 वे चरण में स्व्च्छता ब्रांड एम्बेसडर प्राचार्य ओम गुप्ता, शिक्षकगण दिनेश शर्मा, प्रियंका राज, उमेश धावलकर, प्रदीप बाटवे के नेतृत्व में राजमहल मैदान और भारतीय विद्यापीठ परिषर की साफ सफाई स्कूल के उत्साही बच्चों और समिति सदस्यों के द्वारा अनियमित और बेतरतीब कचरे को साफ करते हुए सम्पन्न हुआ। अंत मे प्राचार्य ओम गुप्ता और समिति अध्यक्ष (सांसद प्रतिनिधि कालेज) संजय सोनी के द्वारा स्व्च्छता सन्देश दिया गया जिसमें नगर के प्रबुद्धजनों को सफाई अभियान से जुड़ने तथा स्थल स्व्च्छता के साथ तन मन और विचारों में स्व्च्छता शुद्धता का संदेश दिया गया। इस पुनीत अभियान में समिति अध्यक्ष संजय सोनी के साथ समिति सचिव अभिषेक शर्मा, प्रबंधक मनेंद्र शांडिल्य, पत्रकार मोहन राजपूत, पूर्व पार्षद 11 पवन कुम्भकार, सक्रिय पार्षद वार्ड 10 अनुराग सिंह ठाकुर, वार्ड 2 पूर्व पार्षद विजय बर्मन, किसान मोर्चा महामंत्री चिंटू ठाकुर, राजेश गेंदले, गोविंद निर्मलकर, रिंकू हलवाई, सूरज दुबे, शिक्षक बाबा राज, गर्ल्स टीम आरती कुर्रे, ज्योति, नेहा, भारतीय विद्यापीठ स्कूल के उत्साही बालक, बालिकाएं स्कूल प्राचार्य शिक्षक स्टाफ तथा नगर पंचायत कमांडो दस्ता के साथ सहयोगी जनमानस की उपस्थिति से स्व्च्छता अभियान ने सफाई आंदोलन का रूप ले लिया और जबरदस्त उत्साह से आयोजन सम्पूर्ण हुआ।

Share:

Popular News