पंडरिया - महामाया सेवा समिति अपने संकल्पित 79वे चरण के सफाई अभियान में आज के ब्रांड एम्बेसडर द्वय वरिष्ठ व्याख्याता अमरलाल साहू और ऋषिकुमार मेहरा के नेतृत्व में स्कूली छात्राओं और पर्यावरण संरक्षण समिति के सहयोग से बेतरतीब कचरे को हटाते हुए सब के साथ मिलकर दमदार स्व्च्छता का संकल्प दोहराया।
सभी ने ये संकल्प लिया कि खुद को स्वच्छ बनाते हुए अपने आसपास को अपने घर तथा कार्यस्थल को साफ और स्वच्छ रखेंगे साथ ही अन्य लोगो को स्व्च्छता के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे।
https://youtube.com/watch?v=U5ofqUAwbMw&feature=share
इस सफल अभियान में समिति अध्यक्ष (सांसद प्रतिनिधि कॉलेज) संजय सोनी के साथ समिति सचिव अभिषेक शर्मा, प्रबंधक मनेंद्र शांडिल्य, सक्रिय पार्षद अनुराग ठाकुर, लायन चिंटू ठाकुर, जीवन देवांगन, सोनपुरिया अजय बंजारे, बुध्देश राय, राजेश गेंदले, जुलु अथर्व सोनी, गोविंद निर्मलकर, सूरज दुबे, रिंकू हलवाई, गर्ल्स टीम से राधिका, आरती, नेहा, ज्योति और स्कूली छात्राएं, कमांडो दस्ता के साथ वैश्य सर, बिसेन मेडम और पत्रकार मोहन राजपूत के साथ पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्यों की शक्तिशाली उपस्थिति रही।
https://youtube.com/watch?v=EvMzjlJMuFg&feature=share
अंत मे 12वी की जिला टॉप टेन में जगह बनाने वाली छात्रा को 2100 रु की पुरुष्कार राशि महामाया सेवा समिति द्वारा प्रदान करने की उद्घोषणा के साथ अभियान को सम्पूर्णता की प्राप्ति हुई।
