BREAKING

79वा चरण सफाई अभियान शा. उ. मा. कन्या शाला पंडरिया में सम्पन्न।

Share:

पंडरिया - महामाया सेवा समिति अपने संकल्पित 79वे चरण के सफाई अभियान में आज के ब्रांड एम्बेसडर द्वय वरिष्ठ व्याख्याता अमरलाल साहू और ऋषिकुमार मेहरा के नेतृत्व में स्कूली छात्राओं और पर्यावरण संरक्षण समिति के सहयोग से बेतरतीब कचरे को हटाते हुए सब के साथ मिलकर दमदार स्व्च्छता का संकल्प दोहराया। https://youtube.com/watch?v=U5ofqUAwbMw&feature=share सभी ने ये संकल्प लिया कि खुद को स्वच्छ बनाते हुए अपने आसपास को अपने घर तथा कार्यस्थल को साफ और स्वच्छ रखेंगे, साथ ही अन्य लोगो को स्वच्छता के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे। https://youtube.com/watch?v=EvMzjlJMuFg&feature=share इस सफल अभियान में समिति अध्यक्ष (सांसद प्रतिनिधि कॉलेज) संजय सोनी के साथ समिति सचिव अभिषेक शर्मा, प्रबंधक मनेंद्र शांडिल्य, पार्षद अनुराग ठाकुर, चिंटू ठाकुर, जीवन देवांगन, सोनपुरिया अजय बंजारे, बुध्देश राय, राजेश गेंदले जुलु, अथर्व सोनी, गोविंद निर्मलकर, सूरज दुबे, रिंकू हलवाई, गर्ल्स टीम से राधिका, आरती, नेहा, ज्योति और स्कूली छात्राएं, कमांडोदस्ता के साथ वैश्य सर, बिसेन मेडम और पत्रकार मोहन राजपूत के साथ पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्यों की शक्तिशाली उपस्थिति रही। अंत मे 12वी की जिला टॉप टेन में जगह बनाने वाली छात्रा को 2100 रु की पुरुष्कार राशि महामाया सेवा समिति द्वारा प्रदान करने की उद्घोषणा के साथ अभियान को सम्पूर्णता की प्राप्ति हुई।

Share:

Popular News