BREAKING

सूरजपुर मे होगा सम्मानीत नई चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति।

Share:

कवर्धा - नई चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार साहू ने बताया की सूरजपुर मे प्रदेश ओम् साईं रक्तदान समूह के द्वारा कवर्धा के हमारे समिति का नाम चयन हुवा है, जो समिति के सेवाकार्य कों अब प्रदेशस्तर में सराहा जा रहा है, समिति के द्वारा रक्तदान, जरूरतमंद बच्चों जो थैलीसीमिया व सिकलिंग के 58 बच्चों कों गोद लेकर निरंतर ब्लड उपलब्ध कराना गौसेवा के कार्यों मे भी विभिन्न सेवा कार्य समिति के द्वारा किया जाता रहा है। इलाज से लेकर रेडियम पहनाकर मवेशियों कों सड़क दुर्घटनाओं से बचाने का पहल, अनाथ बच्चों कों समय-समय पर वस्त्रदान एवं खिलौने उपलब्ध कराना। समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजनकर जरूरतमंदों कों आसानी से ब्लड उपलब्ध कराया जाना समिति की बड़ी उपलब्धि रही है। अध्यक्ष हरीश साहू ने बताया की समिति कों ये सम्मान तीसरी बार राज्यस्तर मे सम्मान मिलने जा रहा है, पहले दुर्ग जिले मे फिर रायपुर जिले मे और इस बार 11 दिसम्बर कों सूरजपुर जिले मे सम्मानित करने के लिये आमंत्रित किया गया है।

Share:

Popular News