कवर्धा - जिला अध्यक्ष हरीश साहू ने बताया की सूरजपुर मे प्रदेश ओम् साईं रक्तदाता समिति के द्वारा प्रदेश के सभी जिले से रक्तदान समिति के सदस्यों कों आमंत्रित किया था, जिसमें कवर्धा से हमारे नई चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति का नाम चयन हुवा, जो समिति के सेवा कार्य कों अब प्रदेशस्तर मे सराहा जा रहा है। समिति के द्वारा रक्तदान, जरूरतमंद बच्चों जो थैलीसीमिया व सिकलिंग के 58 बच्चों कों गोद लेकर निरंतर ब्लड उपलब्ध कराना गौसेवा के कार्यों मे भी विभिन्न सेवा कार्य समिति के द्वारा किया जाता रहा है। इलाज से लेकर रेडियम पहनाकर मवेशियों कों सड़क दुर्घटनाओं से बचाने का पहल, अनाथ बच्चों कों समय समय पर वस्त्रदान एवं खिलौने उपलब्ध कराना। समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों कों आसानी ब्लड उपलब्ध कराया जाना समिति की बड़ी उपलब्धि रही है। अध्यक्ष हरीश साहू ने बताया की समिति कों ये तीसरी बार राज्यस्तर मे सम्मान मिला है, पहले दुर्ग जिले मे फिर रायपुर जिले मे और इस बार 11 दिसम्बर कों सूरजपुर जिले मे आमंत्रित कर सम्मानित किया गया है। यहा सम्मान सूरजपुर जिले के विधायक और ॐ साईं रक्तदान समिति के प्रमुख के द्वारा नईचमक रक्तदान एवं जनकल्याण के समिति प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम मे सम्मान प्राप्त करने के लिये समिति अध्यक्ष हरीश साहू, कोषाध्यक्ष सतीश डाहरे, प्रमुख सदस्य कुंजबिहारी साहू शामिल हुवे। सम्मान मिलने पर ब्लड बैक के प्रभारी आर. एम. ओ. डां पुरषोत्तम राजपूत, रेडक्रास सोसायटी समन्वयक बालाराम साहू, लैब टेक्नीशियन पंचतिलक मरकाम, गोपाल, चुन्नी, मंजू समिति के उपाध्यक्ष विक्की निर्मलकर व समिति से सभी सदस्य ने हर्ष व्यक्त किया।