BREAKING

कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा गूंगे-बहरे दिव्यांगों को श्रवणयंत्र वितरित कर कुमारी सैलजा का छत्तीसगढ़ में स्वागत।

Share:

रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा के प्रथम आगमन के अवसर पर 11 गूंगे बहरे दिव्यांगों को श्रवणयंत्र वितरित कर अभिनंदन किया। प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने गांधी चौक में दिव्यांगों को श्रवणयंत्र प्रदान किये। महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने इस अवसर पर कहा कि जरूरतमंदों की सेवा कांग्रेस का मूलमंत्र है, प्रभारी महासचिव के छतीसगढ़ की प्रभारी बनने के बाद प्रथम आगमन हुआ है, बहरे भाई बहनों को सेवा और उनके आशीर्वाद से किया गया अभिनंदन श्रेयस्कर होगा। कोचर व चोपड़ा ने कहा कि प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजाजी के प्रथम आगमन पर इस भावना से की दिव्यांगों की सेवा कर उनका आशीर्वाद व मंगलभावना प्राप्त हो। और कुमारी सैलजा का कार्यकाल यशस्वी हो व उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस 2023 में पुनः जनता की सेवा हेतु जनादेश प्राप्त करे। इस अवसर पर बिसौहाप्रसाद पाण्डेय, रूद्र कोशल, शाइस्ती नामदेव, सूरज सोनी, श्रीकांत सिमके, मनहरण डिमर, तुलाराम परमार, हरीशचंद्र, बिमला साहू, पंचरत्न नायक, राशि साहू को श्रवणयंत्र दिए गए।

Share:

Popular News