रायपुर - माटी के मितान - भूपेश बघेल पुस्तक के लेखकद्वय महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा के प्रथम आगमन पर मुलाकात कर पुस्तक भेंट की। उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, महामंत्री सुमित्रा धृतलहरे उपस्थित रहे। कुमारी सैलजा ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए कहा कि " माटी के मितान " पुस्तक भूपेश सरकार की योजना एवं कार्यों को समझने व जन-जन तक पहुंचने में सहायक सिद्ध होगी। सभी ने लेखकद्वय महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा को पुस्तक के लेखन व प्रकाशन हेतु बधाई दी। माटी के मितान - भूपेश बघेल पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विगत दिनों मुख्यमंत्री निवास में किया था। जैन संवेदना ट्रस्ट के कोचर व चोपड़ा ने जानकारी दी कि शीघ्र ही माटी के मितान का छतीसगढ़ी भाषा में संस्करण प्रकाशित किया जावेगा।