पंडरिया - कड़कड़ाती ठंड को मात देते महामाया सेवा समिति के शेर सदस्यों ने सरस्वती शिशु मंदिर परिषर में आज के स्व्च्छता ब्रांड एम्बेसडर केवलराम ध्रुवजी (प्राचार्य) एवम श्रीमति रेखासिंह ठाकुर (आचार्या) सरस्वती शिशु मंदिर पंडरिया के नेतृत्व में बेतरतीब कचरे को हटाते हुए 82 वा चरण प्रत्येक रविवार 2 घण्टे 7.30 से 9.30 बजे सुबह स्व्च्छता अभियान को सम्पूर्ण करते हुए निश्वार्थ भावना से सभी ने एक स्वर में स्व्च्छता का संकल्प दोहराया। https://youtube.com/watch?v=0i7RzCbHMlU&feature=share निहित जनजागृति के इस स्व्च्छता अभियान में समिति अध्यक्ष ,सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी के साथ पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री अनिल सिंह चिंटू ठाकुर, पिछड़ा प्रकोष्ठ के मालिक (पूर्व पार्षद)पवन कुम्भकार, जग्गा शर्मा, गोबिंद निर्मलकर, संतराम बांधकर, जीवन देवांगन, बुध्देश रॉय, अथर्व जुलु सोनी, राधिका मेडम, स्कूल स्टॉफ, स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ नगर पंचायत कमांडो दस्ता एवम सदैव समर्पित भाव से सहयोग करने वाले जिम्मेदार लोग मौजूद रहे ।