BREAKING

एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सर्वेश्वरी समूह शाखा का आयोजन।

Share:

पंडरिया - सर्वेश्वरी समूह शाखा मंझोली पंडरिया के द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। हर साल अघोरपीठ बिसेसरा नदी के ऊपर बनी मंदिर में समूह के कार्यकर्ता शिविर का आयोजन करते हैं। इस साल भी १३ जनवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। पंडरिया मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर बिसेसरा नदी है, जो ग्रामपंचायत मंझोली के अंतर्गत आता है। सर्वेश्वरी समूह शाखा मंझोली का (अघोरपिठ) एक हिस्सा है। जहां पर संस्था कार्यक्रम आयोजित करी है। इस शिविर विशेषज्ञ डॉ. उपस्थित रहेंगे। विभिन्न प्रकार की बीमारी सर्दी, खांसी, जुकाम, लकवा, पक्षाघात, चर्म रोग, बवाशीर, खुजली, आमवात, गठिया वात, जोड़ों दर्द, छाती रोग, गैस पीलिया आदि रोगों से संबंधित दवाइयां इलाज के बाद निःशुल्क प्रदान की जावेगी। मरीज को अपने साथ आधारकार्ड लाना आवश्यक है, ताकि बीमारी से संबंधित जानकारियां समूह के पास उपलब्ध है। आगे भी उसे सहयोग किया जा सकेगा। जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नही बना है, उन्हे दिया जा सकेगा। विशेषज्ञ डाक्टर राकेश साहू, योगेंद्र पहारे उपस्थित रहकर अपनी सेवा देंगे। समिति ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाग लेकर शिविर में दी जा रही स्वस्थ सेवा का लाभ उठाने को निवेदन करी है।

Share:

Popular News