BREAKING

भाजपा जवाहर नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न: 7 अक्टूबर को निकलेगी ऐतिहासिक 'सेवा ज्योति यात्रा', 'विकसित भारत संकल्प चौक' का होगा निर्माण।

Share:

नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सफल कार्यकाल पर निकलेगी 'सेवा ज्योति यात्रा', भाजपा जवाहर नगर मंडल की बैठक में बनी रणनीति

रायपुर - भारतीय जनता पार्टी जवाहर नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन श्री दुलार धर्मशाला, बढ़ई पारा में किया गया। इस बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और रूपरेखा तय की गई। बैठक में उपस्थित मंडल के प्रभारी अनूप खेलकर ने बताया कि यह विशाल एवं ऐतिहासिक आयोजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 25 वर्षों के गौरवशाली एवं निष्काम कार्यकाल के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस अवसर पर 'विकसित भारत संकल्प' के ध्येय के साथ शहर में भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। साथ ही, इस ऐतिहासिक पड़ाव को स्मरणीय बनाने के लिए शहर के एक प्रमुख स्थल पर ‘विकसित भारत संकल्प चौक’ का गौरवशाली निर्माण भी किया जाएगा।


 जिसमें 7 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे: जवाहर नगर मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता भाई-बहन एवं मंडल टोली का कृषि मंडपम में भव्य एकत्रीकरण किया जाएगा। प्रातः 10:00 बजे: आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल एलईडी माध्यम से ‘सेवा ज्योति’ का प्रज्वलन। ज्योति प्रज्वलन के पश्चात प्रधानमंत्री जी का सीधा (लाइव) संबोधन होगा। प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के तुरंत बाद भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं बाइक रैली का शुभारंभ किया जाएगा। यह विशाल बाइक रैली कृषि मंडपम से प्रारंभ होकर तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक जाएगी।

मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल,महामंत्री रमेश शर्मा,गीता रेड्डी ने मंडल के समस्त पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की अतुलनीय राष्ट्रसेवा के इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने और कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता प्रातः ठीक 9:00 बजे अपनी-अपनी टोलियों के साथ कृषि मंडपम पहुंचना सुनिश्चित करें।

इस मासिक बैठक में प्रमुख रूप से मंडल के प्रभारी श्री अनूप खेलकर जी, मंडल अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल, महामंत्री श्री रमेश शर्मा एवं श्रीमती गीता रेड्डी उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष,पार्षदगण,प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारीगण—असगर अली, राजेश पांडे, पार्षद श्री अवतार सिंह बागल, सुनील शर्मा, हरीश फरीकार, भूषण टावरे, विकास गुप्ता, देव यादव, गौरव शर्मा, साजन श्रीवास, प्रणीत जैन, कुशल गेडेकर, संतोष निहाल, श्रीमती एकता गुप्ता, विजय सोनी, शंकर शर्मा, सूरज शर्मा, नीलू तलमेल और मोहनीश रजा श्रीमती पूनम सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।

जारीकर्ता:  प्रणीत जैन (मीडिया प्रभारी)

जवाहर नगर मंडल, भाजपा जिला, रायपुर (छ.ग.)

Share:

Popular News