BREAKING

अंबिकापुर में आज अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में नशा मुक्ति परिवार महा मैराथन दौड़ हुई।

Share:

शहर के 250 लोगों ने मैराथन में हिस्सा लिया, महापौर मंजूषा भगत एवं संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र लाकपाले ने हरी झंडी दिखाकर श्री गणेश कराया।

अंबिकापुर - आज दिनांक 4 अक्टूबर को अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में नशा मुक्ति परिवार महा मैराथन दौड़ हुई। मैराथन दौड़ को शहर की महापौर मंजूषा भगत एवं संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र लाकपाले ने हरी झंडी दिखाकर श्री गणेश कराया।250

मैराथन दौड़ का उद्देश्य नशामुक्त रहने से स्वस्थ समाज का निर्माण है। खुद स्वस्थ रहेंगे तो स्वस्थ विचारों के साथ जीने का प्रयास भी होगा। अणुव्रत समिति अंबिकापुर के इस आयोजन में समिति के साथ महिला मंडल, युवक परिषद, ज्ञानशाला, सरस्वती महाविद्यालय, आरोग्य समिति , फिट कोप फिट सिटी भी शामिल रहे।


मैराथन दौड़ का रूट चार्ट गांधी स्टेडियम से देवीगंज रोड़, महामाया चौक, जोड़ा पीपल से वापसी गांधी स्टेडियम। दौड़ में 250 से ज्यादा की संख्या रही। सभी ने नशा मुक्ति टीशर्ट पहनकर एक संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन के पूर्व डॉ. योगेंद्र गहरवार ने अपने धाराप्रवाह वक्तव्य में नशे के खिलाफ जन चेतना की प्रेरणा दी और दुष्परिणाम भी बताए। अपनी भावपूर्ण कविता से सबका ध्यान आकर्षित किया। नशा मुक्ति का संकल्प महापौर मंजूषा भगत ने दिलाया।

अतिथियों को राज्य प्रभारी श्रीमती ममोल कोचेटा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों का आभार अणुव्रत समिति के मंत्री महेंद्र बोथरा द्वारा दिया गया।

सहयोगी जैन समाज से काजल भूरा, वर्षा भूरा, सुधा बोथरा, हनुमान डागा, संगीता डागा , मनोज बोथरा, मदन सेठिया, महावीर सेठिया, पवन बोथरा, प्रतीक बोथरा, सौरभ बोथरा, स्वीटी जैन, जयंत जैन, जेठमल जैन, रेखा जैन एवं ज्योत्सना पालोरकर, प्रतिमा त्रिपाठी बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share:

Popular News