BREAKING

"स्वाभिमान से स्वावलंबन तक" - रायपुर में समर्पण सखी जैन महिला मंडल आयोजित कर रहा है दो दिवसीय ट्रेड फेयर

Share:

आयोजन से प्राप्त 100% कमाई मनोहर वृद्धाश्रम के निर्माण में की जाएगी समर्पित।

रायपुर - महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समर्पण सखी जैन महिला मंडल, रायपुर द्वारा दो दिवसीय विशाल ट्रेड फेयर "स्वाभिमान से स्वावलंबन की ओर एक कदम" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह व्यापार मेला 8 और 9 अक्टूबर 2026 (गुरुवार एवं शुक्रवार) को खाटू श्याम मंदिर, समता कॉलोनी, रायपुर में आयोजित होगा।

यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस और नारी सशक्तिकरण को समर्पित है। मेले का मुख्य समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। इस मेले की सबसे विशेष और अनुकरणीय बात यह है कि इससे होने वाली संपूर्ण कमाई (100%) मनोहर वृद्धाश्रम के निर्माण हेतु भेंट दी जाएगी।

मेले के मुख्य आकर्षण:

दीपावली के आगमन को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेड फेयर में सभी आयु वर्ग के लोगों और परिवारों के लिए व्यापक खरीदारी के विकल्प उपलब्ध रहेंगे:

 * होम मेड फूड एवं व्यंजन

 * एक्सक्लूसिव ज्वेलरी एवं लेटेस्ट डिजाइनर साड़ियां

 * फैंसी चनिया चोली एवं समर स्पेशल कुर्तियां

 * आर्ट एंड क्राफ्ट एवं यूनिक होम डेकोर

 * सभी आयु वर्ग के लिए कपड़े एवं होम एप्लायंसेस

इस मेले में छत्तीसगढ़ के अलावा बाहरी राज्यों के स्टॉल भी शामिल हो रहे हैं। इसमें सभी समाज की महिलाएं और यंगस्टर्स जुड़कर अपनी उद्यमिता का प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला उद्यमिता को नई ऊंचाई देने के संकल्प के साथ यह मेला सभी वर्गों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आयोजक समिति ने शहर के सभी नागरिकों से इस मेले में आकर खरीदारी करने और इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनने का सादर आमंत्रण दिया है।

स्टॉल बुकिंग एवं विस्तृत जानकारी हेतु संपर्क करें:

 * मंजू टाटिया: 9827464648

 * प्रियंका लुंकड़: 7000940922

 * डॉ. प्रणिता सेठिया: 9201505353

 * सरिता लुंकड़: 7415897000

  

सूचनादाता - प्रणिता सेठिया (सदस्य)

समर्पण सखी जैन महिला मंडल, रायपुर (छ.ग.)

(लेडीज लुक का समर्थन, उज्जवल भारत का निर्माण)

Share:

Popular News