BREAKING

पीड़ित मृतक के परिवार को मिला मुआवजा, संघर्ष की हुई जीत - रवि चंद्रवंशी

Share:

पंडरिया - 8 जनवरी को शक्कर कारखाना पंडरिया में दुर्घटना घटने से ग्राम पुसेरा निवासी भाई जेठू मिरी का आकस्मिक निधन हो गया था। घटना के पश्चात कारखाना प्रबंधन से पीड़ित मृतक परिवार को 5 लाख रुपये तत्काल सहयोग राशि परिजनों को प्रदान करने वादा किया गया था, जिसमे 1 लाख रुपये घटना के दिन व बाकी 4 लाख रुपये आज मृतक भाई की माँ को प्रबंधन द्वारा सौंपा गया है। 7 दिवस के तय समय पर प्रबंधन ने अपना वादा पूरा किया इसके लिए प्रबंधन को धन्यवाद। छत्तीसगढ़ के गरीब किसान मजदूरो के लिए हमारा संघर्ष कल भी जारी था, आज भी है और कल भी रहेगा।

Share:

Popular News