BREAKING

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा।

Share:

रायपुर - आज माघ अमावस्या की दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा का वृहद आयोजन श्री भैरव सोसाइटी स्थित चमत्कारी श्री जिनकुशल सुरी जैन दादाबाड़ी में प्रातः 9.30 बजे से रखा गया है, उपरोक्त समारोह में ही खरतरगच्छ सहस्राब्दी समारोह के कैलेंडर का विमोचन प्रातः 11 बजे किया जाएगा। जिसमें सहस्राब्दी समारोह के महामंत्री श्री सुपारस जी गोलछा, विचक्षण विद्यापीठ के अध्यक्ष श्री सुरेश कांकरिया, विवेकानंद स्थानीय जैन समाज के अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर मुथा, केवलयधाम के ट्रस्टी श्री पारसमल झाबक उपस्थित रहेंगे, ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद, महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया की समारोह की समाप्ति सहधर्मीवात्सल्य के साथ होगी, जिसके लाभार्थी परिवार कु विभूति के जन्मदिन पर वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा मुंगेली रायपुर है। दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी कु . अनिशा के सी. ए. बनने निमित्ते श्रीमति सुशीला मालू, शैलेन्द्र - रश्मि, अर्पित मालू परिवार, दिनेश कुमार जैन वालफोर्ड, जयचंद रमेश मोहन बच्छावत, बसन्त जीतेन्द्र नाहर, नीलमचंद डॉ अंशुल बरड़िया, वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा, गुमानचंद कांतिलाल झाबक, संतोष सरला बैद परिवार हैं।

Share: