रायपुर - लगातार महंगाई से जनता त्रस्त है, वाह रे भाजपा सरकार जनता का कर दिया बँटाधार सुबह राजीव गांधी चौक के पास भाजपा सरकार का पुतला दहन का कार्यक्रम शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी के तत्वाधान में किया गया, जिसका नेतृत्व शहर अध्यक्ष कुमार मेनन ने किया।

भाजपा सरकार में लगातार महंगाई से जनता त्रस्त है। पिछले 15 दिनों में कई बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे अन्य दैनिक जरूरत की चीजें महंगी हुई है साथ ही सराफा बाजार का भी बुरा हाल है, जमीन गाइडलाइन दरों से जमीन कारोबार से जुड़े व्यापारी और जनता उबरे नहीं है, गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छू रहा है, लोगों का व्यवसाय और नई भर्तियां ढप्प पड़ी है, घोटाले और पेपर लीक आज आम बात हो गया है, सरकारी स्कूलों का फीस एवं निगम टैक्स बढ़ा दिया गया है। इतनी वसूली के बावजूद भी बेशर्म सरकार जनता को नोचने में लगा हुआ है। एक तरफ़ वार्डो में सफाई नहीं हो रही।, नाली - सड़क में गंदगी का अंबार है, सड़कों की मरम्मत नहीं हो रहा है सामने बरसात आने वाला है, घरों से कचरा उठ नहीं पा रहा है और उसके बाद भी अब जनता पर सफाई के नाम पर यूजर चार्ज में भी बढ़ोतरी कर दिया गया है।
भाजपा सरकार का एक और महंगाई तोहफा जनता को निगलने के लिए तैयार है। इसके विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा जारी किए गए गजट नोटिफिकेशन की प्रति एवं सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ नेता प्रमोद चौबे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे एवं एजाज ढेबर, छाया विधायक पंकज शर्मा, जिला प्रदेश कॉंग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, अविनय दुबे, देवेन्द्र यादव, मुन्ना मिश्रा वार्ड अध्यक्ष, आसिफ खान, प्रवाह नासरे, रोहित साहू, मुन्ना सोनकर आदि अनेक कार्यकर्ता महिला, मंडल, बूथ, वार्ड एवं ब्लॉक कॉंग्रेस से उपस्थित थे।