May 21, 2026


पेट्रोल और डीज़ल एवं घरेलू गैस के दामों में वृद्धि को लेकर शहर जिला कांग्रेस ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुख्य कार्यालय में व्यापक प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

रायपुर - पेट्रोल और डीज़ल एवं घरेलू गैस के दामों में वृद्धि को  लेकर शहर जिला कांग्रेस ने आज पंडरी के हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुख्य कार्यालय में व्यापक प्रदर्शन कर पुतला दहन किया, जिसका नेतृत्व शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन ने किया।

Advertisement

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉंग्रेस युवा कॉंग्रेस एवं महिला कॉंग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओ ने हिस्सा लिया। केंद्र  की मोदी सरकार द्वारा विगत पांच दिनों में पेट्रोल डीज़ल में की गई बेतहाशा वृद्धि को लेकर कड़ी निंदा की। इससे देश की अर्थव्यवस्था के साथ ही आम आदमी के दैनिक खर्च को अस्त व्यस्त कर कमर तोड़ कर रख दिया है। श्री मेनन ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद पेट्रोलियम पदार्थों में भारी वृद्धि कर  रोजमर्रा की आवश्यक उपयोगी वस्तुओं में भी महंगाई बढ़ी दी। आज आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।


इसके पूर्व केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार के समय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल पदार्थो के वृद्धि के बाद भी पेट्रोल डीज़ल और गैस के दामों में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। जबकि चुनाव  के पहले मोदी ने लोगों से कई वायदे किए और परिणाम आने के बाद महंगाई में एकतरफ़ा बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी।

आज के प्रदर्शन में श्री मेनन के अलावा पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, रायपुर ग्रामीण छाया विधायक पंकज शर्मा, प्रदेश कॉंग्रेस के संयुक्त महामंत्री शशिभूषण गौतम, संतोष बाघमार, महामन्त्री प्रशांत ठेंगनी, सुरेश बाफना, आसिफ खान आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch