BREAKING

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने सीसी रोड़ व निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन।

Share:

कवर्धा, 01 फरवरी 2023 - प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान सदगुरू कबीर युवा मानिकपुरी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलत होकर समाज के लोगों को सीसी रोड एंव प्रसाधन निर्माण सौगात दी। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान वार्ड क्रं. 03 एस.एल.आर.एम. सेंटर के पास सतगुरू कबीर युवा मानिकपुरी समाज कवर्धा द्वारा लंबे समय कबीर सामुदायिक भवन तक पहुंच मार्ग के लिए सीसी रोड़ निर्माण एवं प्रसाधन निर्माण किए जाने का मांग किया था। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के निर्देशानुसार शासन को सीसी रोड़ निर्माण किए जाने प्रस्ताव प्रेषित किया गया था राशि प्राप्त होने उपरांत अग्रिम कार्यवाही करते हुए सीसी रोड़ निर्माण एवं पार्षद निधि मद से प्रसाधन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्य किया गया है। मंत्री श्री अकबर ने मानिकपुरी समाज में उपस्थित सभी लोगों को नए कार्य के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिकुमार शर्मा के साथ पाषर्द गुड्डू कौशिक, अशोक सिंह, दलजीत पहुजा, बिलाल खान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, अधिकारी-कर्मचारीगण, मानकपुरी समाज से लखनदास मानिकपुरी, सुरेशदास मानिकपुरी, फूलदास मानिकपुरी, दीपकदास मानिकपुरी, सूरजदास मानिकपुरी, जेठूदास मानिकपुरी, शीतलदास मानिकपुरी, सगरदास, सहित अधिक संख्या में सामाजीकगण व वार्डवासी उपस्थित थे।

Share:

Popular News