BREAKING

खण्ड चिकित्सा अधिकारी स्वपनिल तिवारी ने नियमोँ को ताक पर रखकर कम्प्यूटर आपरेटर की नियुक्ति किया।

Share:

कवर्धा - अनुभवहीन खण्ड चिकित्सा अधिकारी पंडरिया द्वारा नियम- कायदो की धज्जिया उड़ाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दामापुर में जीवनदीप समिति में मनमाने तरीके जीवनदीप समिति की कार्यकारणी बैठक में लिए निर्णय का हवाला देकर कम्प्यूटर आपरेटर की सन्देहास्पद भर्ती कर दिया है। नियम कायदों के लिए मशहूर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी के कार्य प्रणाली को ठेंगा दिखाते हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने उप स्वास्थ्य केंद्र दामापुर में जीवनदीप समिति को अपनी जागीरदारी बना लिया है, जहा जंगलराज चल रहा है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी पंडरिया द्वारा हिटलरशाही अंदाज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दामापुर के जीवनदीप समिति की कार्यकारणी सभा 14-10-2022 को बैठक आहूत करने का हवाला देकर पदेन अध्यक्ष होने के कारण सूर्य प्रताप को दिनांक 01-11-2022 से कार्यरत करने का आदेश दिनांक 22-11-2022 को जारी किया है। उक्त नियुक्ति की जानकारी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को नही है, तथा उक्त नियुक्ति आदेश अजूबा है, जिसमे 22/11/2022 को आदेश जारी किया गया है। और 01/11/2022 को कम्प्यूटर आपरेटर को कार्यरत किया गया है। उल्लेखनीय है कि उप स्वास्थ्य केंद्र दामापुर में जीवनदीप समिति के कार्यकारणी सभा का पदेन अध्यक्ष खण्ड चिकित्सा अधिकारी पंडरिया है, तथा उप स्वास्थ्य केंद्र का आर एम ए सचिव एवं सरपंच अन्य जनप्रतिनिधि एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सदस्य है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी और आर एम ए द्वारा जीवनदीप समिति के अन्य सदस्यों को बैठक में बुलाये बिना चुपके से कम्प्यूटर आपरेटर की भर्ती होने से उक्त भर्ती में लाखों रुपये लेनदेन की चर्चा सरगर्म है, जिसकी सूक्ष्म जांच अतिआवश्यक है।

Share:

Popular News