BREAKING

प्रेस क्लब पंडरिया में सर्वसम्मति से किया गया कार्यकारिणी का गठन।

Share:

पंडरिया:- प्रेसक्लब पंडरिया का आज सर्किट हाउस में बैठक आयोजित किया गया था, प्रेस क्लब पंडरिया के अध्यक्ष हिमांशु सिंह ठाकुर सचिव- भुवन लाल पटेल सह सचिव- प्रदीप रजक व कोषाध्यक्ष- नंदकिशोर उर्फ नरेंद्र तिवारी की मौजूदगी में प्रेस क्लब पंडरिया के सदस्यों द्वारा प्रेस क्लब पंडरिया कार्यकारिणी का गठन किया गया। आपको बता दे कि 35 वर्षों से पंडरिया में पत्रकारों में सामंजस्य स्थापित नही हो पा रहा था, वही हमारे युवा पत्रकार हिमांशु सिंह ठाकुर की लगन व मेहनत की वजह से प्रेस क्लब पंडरिया का गठन हो पाया है। वही प्रेस क्लब पंडरिया का पंजीयन क्रमांक :- 122202287104 है, आज प्रेस क्लब पंडरिया आम सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रेस क्लब पंडरिया के द्वारा विभिन्न एजेंडा पर सर्व सम्मति से चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया, कि - 1. प्रेस क्लब पंडरिया में कोर कमेटी का गठन संबंधित प्रस्ताव पारित किया 2. प्रेस क्लब भवन संबंधित स्थान निरीक्षण के दौरान प्रेस क्लब भवन की मांग कलेक्टर कबीरधाम से आवेदन सौप कर मांग करने प्रस्ताव पारित किया गया 3. प्रेस क्लब पंडरिया की कार्यकारिणी गठन के में सदस्यों को पदाधिकारी नियुक्त करने सर्व सम्मति से पारित किया गया 4. प्रेस क्लब पंडरिया में सदस्यों के दुर्घटना बीमा के संबंध में चर्चा कर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। प्रेस क्लब पंडरिया बैठक उपरांत  भर्तहरि सिंह परिहार - (सलाहकार) नियुक्त किये गए वागीश चंद्राकर (सह सचिव ) नियुक्त किये गए श्रीमति संध्या पवन तिवारी - (सह सचिव) नियुक्त किया गया, सूरज चंद्राकर (संगठन मंत्री ) नियुक्त किया गया, अजय जांगड़े - (मीडिया प्रभारी) नियुक्त किया गया, श्याम टंडन - संगठन मंत्री नियुक्त किया गया, सतीश पात्रे - संगठन मंत्री को प्रेस क्लब के बैठक में सर्व सम्मति के साथ पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से भर्तहरि सिंह परिहार सलाहकार , हिमांशु सिंह ठाकुर अध्यक्ष, अतुल बरगाह उपाध्यक्ष, भुवन पटेल सचिव, प्रदीप रजक सह सचिव, नंदकिशोर उर्फ नरेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष एवं प्रेस क्लब पंडरिया के वरिष्ठ सदस्य गुरुनामसिंह छाबड़ा, रविनंदन पांडे, केसरीनंदन तिवारी, पारस शर्मा, इलियास खान, विजय घृतलहरे, वजिन्दर सलूजा, इमरान खान सहित ब्लॉक के पत्रकार गण शामिल हुए।

Share:

Popular News