BREAKING

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने मीडिया के साथी श्री राकेश के निधन पर दुःख प्रकट किया।

Share:

कवर्धा, 06 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कवर्धा में मीडिया के क्षेत्र में दो दशकों से सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने वाले श्री राकेश यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री राकेश यादव लम्बे उपचार के बाद से अस्वस्थ थे। रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उल्लेखनीय है कि राकेश यादव मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए थे। श्री यादव दो दशकों से मीडिया क्षेत्र में उनकी गहरी भागीदारी रही है। उन्होने रायपुर से प्रकाशित अमृत संदेश, नई दुनिया, नवभारत जैसे अखबारों में अपनी सेवाएं दी हैं।

Share:

Popular News