BREAKING

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 15 मार्च से प्रारंभ, पदाधिकारियों की हुई बैठक

Share:

रायपुर - भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2023  रायपुर द्वारा आगामी 15 मार्च से 4 अप्रैल  तक भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रही है,  जिसकी प्रथम बैठक महामंत्र नवकार एवं  देवाधिदेव श्री महावीर स्वामी जी की जयकारो के साथ सकल जैन समाज के 14 घटक के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमे सभी का बहुमूल्य सुझाव मिला और पूरे तन, मन, धन से समिति को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक समिति के अध्यक्ष मनोज कोठारी, महासचिव सुशील कोचर व कोषाध्यक्ष विजय गंगवाल द्वारा सुझाव दिया।

Share: