BREAKING

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के पदाधिकारियों व रायपुर जैन समाज के साधर्मिको ने मुनिभगवंतो का दर्शन लाभ लिया।

Share:

डोंगरगढ़ - आज 8 फरवरी 2023 भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री मनोज कोठारी एवं सकल जैन समाज रायपुर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ कोषाध्यक्ष विजय गंगवाल पूर्व ट्रस्टी श्री प्रकाशचंद सुराना, श्री जयकुमार बैद एवं श्री संजयजी नायक, पुष्पेंद्र जैन, लोकेश चंद्रकांत जैन, श्रेयश जैन, विजय जैन, त्रिलोक जी पारख, अमर जी बरलोटा, अरविंद जी गोलेछा आदि डोंगरगढ़ परमपूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज एवं अन्य साधु वृन्द तथा राजनांदगांव में परम पूज्य खरतरगच्छाधिपति श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म.सा. एवं प पू आचार्य श्री पीयूष सागरजी, प.पू. नवकार जपेश्वरी शुभंकरा श्रीजी, प पू सम्यकदर्शना श्रीजी मसा आदि ठाणा के दर्शन, वंदन एवं सुखशाता पूछकर जीवन में धन्यता का अनुभव किया। एवं उन्हें 21 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। साथ ही अनुपम एवं अदभुत सहस्रकुट जिनालय, श्री दिगंबर जैन चंद्रगिरी क्षेत्र, डोंगरगढ़ के भी अपूर्व निर्माण कार्य का अवलोकन अध्यक्ष श्री किशोर जैन, महामंत्री श्री चंद्रकांत जैन, संरक्षक निर्माण समिति श्री विनोद जी बड़जात्या के नेतृत्व में किया। जिनशासन के मोबाइल तीर्थ सदृष्य परम पूज्य आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज साहेब, खरतरगच्छाधिपति श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म.सा, परम पूज्य आचार्य पीयूष सागर जी महाराज साहेब तथा समस्त साधु साध्वी वृंदो को भगवान महावीर जन्म कल्याणक समिति ने पत्र के द्वारा 15 मार्च भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक से 4 अप्रैल भगवान महावीर जन्म कल्याणक तक की पूरे भारत में अनूठी सकल जैन समाज की मनोरम प्रभात फेरी की जानकारी दी गई, साथ ही इस भव्य आयोजन को सुचारू एवं सफल बनाने हेतु आपश्री के तप एवं संयम जीवन से प्राप्त साधना की अमृत बूंदों के रूप में समिति द्वारा आशीर्वचन एवं निश्रा शुभाशीष की कामना की गई। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति पुनः आप सभी की सुखशाता चाहते हुए उत्तरोत्तर आपकी संयम यात्रा निर्बाध गति से चलती रहे, इन्ही शुभकामनाओं के साथ.... उपरोक्त जानकारी भगवान महावीर जन्मकल्याणक समिति के महासचिव सुशील कोचर ने दी।

Share: